Moumita Bhattacharya       Jun 28, 2024

  भारत के हजारों साल पुराने 5 शहर

Circled Dot

भारत को यूं ही दुनिया में संस्कृतियों की जननी नहीं कहा जाता है। भारत के कई शहर ऐसे हैं, जिनका अस्तित्व हजारों साल पुराना है।

1. बनारस

इसे दुनिया का पहला शहर कहा जाता है। यह शहर आज धर्म और संस्कृति का केंद्र है।

2. उज्जैन

इसका इतिहास 600 ईसा पूर्व का है। यह शहर कई साम्राज्यों के उत्थान और पतन का गवाह रहा है।

3. मदुरै

यूनानी राजदूत मेगस्थनीज के ग्रंथ में इसका उल्लेख तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में मिलता है। इब्न बतूता और मार्को पोलो के यात्रा संस्मरण में भी जिक्र है।

4. पटना

मौर्य साम्राज्य की राजधानी रहा पाट्लिपुत्र (पटना) नालंदा और विक्रमशिला विवि जैसे ज्ञान का केंद्र रहा है। आर्यभट्ट और चाणक्य भी यहीं हुए।

5. तंजावुर

तंजौर या तंजावुर शहर चोल युग की भव्य स्थापत्य कला का केंद्र रहा है। चोल वंश की राजधानी रहा तंजौर यूनेस्को की विश्व धरोहर भी है।

होसुर में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, क्या बैंगलोर वालों को होगा फायदा?