Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तमिलनाडु के होसुर में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, क्या बैंगलोर वालों को होगा कोई फायदा?

तमिलनाडु के होसुर में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, क्या बैंगलोर वालों को होगा कोई फायदा?

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के होसुर में बनेगा नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसकी हर साल करीब 30 मिलियन यात्रियों को हैंडल करने की क्षमता होगी। उक्त घोषणा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टैलिन ने गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान की। इस एयरपोर्ट की एक बड़ी खासियत यह होगी कि यह एयरपोर्ट बैंगलोर से काफी पास में स्थित होगा।

तमिलनाडु के होसुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की घोषणा भी तब की गयी है जब बैंगलोर के टुमकुरु में दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने पर कर्नाटक सरकार चर्चाएं कर रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि तमिलनाडु के होसुर में प्रस्तावित नये इंटरनेशनल एयरपोर्ट से क्या बैंगलोरवालों को कोई फायदा मिलेगा?

hosun new airport

मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर से होसुर की दूरी वाया होसुर रोड से 39.2 किमी है। बैंगलोर से तमिलनाडु के होसुर में नये बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने में लोगों को अमुमन 2 घंटा लगता है। यानी होसुर का नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट निश्चित रूप से बैंगलोरवालों के लिए काफी फायदेमंद होगा।

अपनी घोषणा के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एयरपोर्ट 2000 एकड़ के क्षेत्र में बनेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में होसुर इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिव वाहनों का एक प्रमुख सेंटर बनेगा कृष्णागिरी और धरमपुरी क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार ने होसुर में एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का फैसला लिया है।

होसुर में बनने वाले नये इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खासतौर पर दक्षिण बैंगलोर में रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। डेक्कन हेराल्ड की मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि तमिलनाडु सरकार जल्द ही होसुर के आसपास सिंगल रनवे का एयरपोर्ट बनाने के लिए जगह की तलाश शुरू कर देगी।

hosur international airport tamilnadu

दावा किया जा रहा है कि नया एयरपोर्ट किसी नये लोकेशन पर बन सकता या फिर तनेजा एयरोस्पेस एंड एविएशन लिमिटेड के निजी एयरपोर्ट परिसर में भी बन सकता है, अगर वहां जगह पूरी तरह से उपलब्ध हुई। बताया जाता है कि होसुर व आसपास के क्षेत्रों में 2-3 जगहें देखने के बाद ही एयरपोर्ट की जगह फाइनल की जाएगी।

Times Now की एक रिपोर्ट में कार रेंटल सर्विस सवारी द्वारा किये गये सर्वे के अनुसार बैंगलोर से होसुर पहुंचने में लगने वाला समय और संभावित खर्च निम्न है :

परिवहन का साधन लगने वाला समय (लगभग) संभावित खर्च
बस से 1-2 घंटा ₹496-₹600
ट्रेन से 46 मिनट ₹100-650
कैब से 1-2 घंटा ₹1000-₹1300
फ्लाइट -- --

More News

Read more about: bangalore airport chennai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+