Moumita Bhattacharya Jan 11, 2024
राम मंदिर की नींव में दबायी गयी यह चीज
राम मंदिर के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने की थी। इसके बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ।
22 जनवरी को राम मंदिर के भूतल के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी। राम मंदिर के नींव में एक बेहद खास चीज दबायी गयी है।
उससे पहले आपको बता दें, अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की नयी मूर्ति को स्थापित करने के बाद पुरानी मूर्ति का क्या होगा?
राम मंदिर के गर्भगृह में नयी मूर्ति स्थापित होने के बाद उसे फिर कभी विस्थापित नहीं किया जाएगा।
PC. ANI
जब भी धार्मिक अनुष्ठान के लिए गर्भगृह से मूर्ति बाहर निकालने की जरूरत होगी, तब रामलला की पुरानी मूर्ति निकाली जाएगी।
अब बताते हैं राम मंदिर की नींव में क्या दबायी गयी है। दरअसल, राम मंदिर की नींव में 'टाइम कैप्सूल' दबाया गया है।
PC. ANI
यह तांबे से बना एक कैप्सूलनुमा डिब्बा है, जिसमें राम मंदिर और अयोध्या के इतिहास की पूरी जानकारी रखी गयी है।
PC. ANI
टाइम कैप्सूल सिर्फ राम मंदिर में ही नहीं बल्कि कई अन्य मंदिरों की नींव में भी रखी गयी है।
PC. ANI
Click Here
भगवान राम से पहले और उनके बाद अयोध्या पर किन-किन राजाओं ने शासन किया था?