असली दुनिया से भर गया दिल, घूम आएं Fictional दुनिया
दुनिया में घूमने की भले ही कितनी भी जगह हो लेकिन लोगों को हमेशा वो काल्पनिक जगहें ही काफी आकर्षित करती हैं, जिनका वास्तव में कोई अस्तित्व ही नहीं होता।
हम आपको Top 8 Fictional जगहें बता रहे हैं जहां जिंदगी में कम से कम एक बार घूमने का आपका दिल जरूर करता होगा।
एक ऐसी जगह जहां डायनोसोर आज भी जिंदा हैं। यह जगह जितनी खतरनाक है उतनी ही रोमांच से भी भरी हुई है।
1. जूरासिक पार्क
एक ऐसी जादुई दुनिया जहां बर्बर शेर असलन का राज है। बर्फिले इस जगह पर सेंटा क्लॉज अपनी स्लेज गाड़ी पर गिफ्ट्स से भरा बड़ा सा बैग लादकर तोहफे बांटते हैं।
2. नार्निया
जादुगर और जादुगरनियों का स्कूल जिसके 3 होनहार छात्र हैं, हैरी, हर्मायनी और रॉन। इस स्कूल में पढ़ने की ख्वाहिश हर बच्चे की होती है।
3. हॉगवर्ट्स
आर. के. नारायण की बनायी इस दुनिया में कई खट्टे-मीठे अनुभव हैं जो लोगों को कभी गुदगुदाते तो कभी सबक भी सिखाते हैं।
4. मालगुडी डेज
सोने-जेवरों से भरी डाकुओं की एक गुफा जो एक खास मंत्र के बोलने से ही खुलती और बंद होती है।
5. 40 चोरों की गुफा
लॉर्ड ऑफ रिंग्स और द हॉब्बिट की ऐसी जादुई दुनिया जिसके हर कदम पर रोमांच भरा हुआ है। यहां बिल्बो के बर्थडे पार्टी में धमाका मचाना किसे पसंद नहीं आएगा।
6. मीडिल अर्थ
यह जगह हर बच्चे की पहली पसंद है जहां विन्नी द पुह, पिगलिट और उसका फेवरेट क्रिस्टोफर कई तरह के एडवेंचर्स किया करते हैं।
7. 100 एकड़ वुड
नेवरलैंड एक ऐसी जगह है जहां सपने सच हो जाते हैं। डाकुओं, मर्मेड और परियों से भरी इस रोमांचक द्वीप पर आकर हर कोई खो जाना चाहेगा।