Tap to Read ➤

विश्व के इन देशों में कर सकते हैं बिना वीजा की यात्रा

अगर आप भी बिना वीजा के विदेश यात्रा करने की सोच रहे तो विश्व के ये देश कर रहे हैं आपका इंतजार।
Kishan Gupta
श्रीलंका
श्रीलंका, भारत का पड़ोसी देश है जो भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। यहां घूमने के लिए कोलंबो, कैंडी हिल स्टेशन, मटारा, दम्बाडेनिया और सिगरिया काफी खूबसूरत स्थान है।
भूटान, दुनिया के गरीब देशों में गिना जाता है। लेकिन यहां की सुंदरता किसी से कम नहीं है। बिना किसी वीजा के आप यहां के शांत और प्राकृतिक खूबसूरती को देख सकते हैं।
भूटान
नेपाल
नेपाल, भारत की सीमा सटा हुआ हिमालय की गोद में बसा हुआ एक बहुत सी खूबसूरत देश है। यहां पर आप पशुपतिनाथ मंदिर, पाटन, दरबार स्क्वॉयर, स्वयंभूनाथ स्तूप, मनोकामना मंदिर से लेकर हिमालय की खूबसूरत वादियों का भी नजारा ले सकते हैं।
मालद्वीव एक छोटा सा देश है, जो पर्यटन के लिहाज से बेहद खूबसूरत है। समुद्र के किनारों और रेस्तरां का आनंद यहां लिया जा सकता है। मालद्वीव सेलिब्रिटियों की पहली पसंद मानी जाती है।
मालद्वीव
मकाऊ
मकाऊ, भारतीय पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। ये जगह कैसीनो प्रेमियों के लिए बेहद खास है। यहां पर घूमने के लिए मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम और कैथेड्रल जैसी खूबसूरत जगहें है।
थाईलैंड, भारतीयों की पहली पसंद मानी जाती है। यहां पर घूमने के लिए आपको ऊंची-ऊंची इमारतें, नाइट क्लब, समय बिताने के लिए एक शानदार स्ट्रीट जैसी सारी खूबसूरती आपको आकर्षित करती है।
थाईलैंड
जमैका में भारतीय पर्यटक बिना वीजा के 30 दिन तक बिता सकते हैं। ये देश एक बेहद खूबसूरत आईलैंड है, जो खूबसूरत पहाड़ों और समुद्र से घिरा हुआ है।
जमैका
अगली स्टोरी - मानसून में इन बातों का रखें ध्यान
मानसून में ध्यान वाली बातें