Moumita Bhattacharya       Aug 07, 2023

संत के श्राप ने खड़ा कर दिया 347 कमरों का महल

राजस्थान के हर महल से कोई ना कोई पुरानी कहानी जरूर जुड़ी हुई है, जो इसका इतिहास बताती है।

जोधपुर के 347 कमरों वाले भव्य उम्मेद भवन पैलेस का इतिहास एक संत के श्राप से जुड़ा हुआ है।

करीब 11 मिलीयन की लागत से बना उम्मेद भवन पैलेस अपने समय के सबसे महंगे पैलेस में से एक है।

इसी महल में बॉलीवुड स्टार और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग सात फेरे लिये थे।

इस पैलेस का निर्माण 1928 से 1943 के बीच किया गया था। यानी इसे बनने में एक लंबा वक्त लगा है।

एक संत ने राठौर वंश को अकाल और महामारी का श्राप दे दिया था, जिसके बाद 1920 के दशक में जोधपुर में लगातार 3 साल अकाल पड़ा।

जब अकालग्रस्त लोगों ने तत्कालिन राजा उम्मेद सिंह से रोजगार देने का अनुरोध किया तो उन्होंने इस भव्य महल का निर्माण शुरू करवाया।

महल का निर्माण धीमी गति से किया गया ताकि लोगों को रोजगार भी मिले और अकाल से भी लड़ने का मौका मिल जाए।

1943 में जब अकाल समाप्त हो गया, तब महल का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया।

कोलकाता का पहला शॉपिंग मॉल कब खुला था? 

A. 1947 में  B. 1905 में  C. 1818 में