Moumita Bhattacharya       Oct 31, 2023

लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा की भुल भूलैया का रहस्य

नवाबों के शहर लखनऊ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है बड़ा इमामबाड़ा। भुल-भूलैया इसके अंदर ही मौजूद है।

200 सालों से भी अधिक पुरानी भुल-भूलैया को उड़द की दाल, गुड़, बेल, गन्ने का रस, सिंघाड़े का आटा और शहद मिलाकर बनाया गया था।

भुल-भूलैया में प्रवेश करने के तुरंत बाद 4 रास्ते दिखाई देते हैं, जिसमें से 3 गलत और सिर्फ 1 सही होता है।

हर रोज शाम को भुल-भूलैया के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया जाता है कि कहीं कोई भुला-भटका सैलानी खो तो नहीं गया।

इस भुल-भूलैया की दीवारों के भी कान हैं, जहां आप 20 फीट की दूरी पर खड़े होकर भी सामने वाले की बातें आसानी से सुन सकते हैं।

भुल भूलैया में हवा की मदद से बातें आसानी से इधर-उधर घूमती हैं।

भुल-भूलैया की बालकनी में अगर कोई माचिस की तिल्ली भी जलाता है तो 20 फीट दूर से वह सुनाई देता था, लेकिन जर्जर होने के वजह से इसे बंद कर दिया गया।

किस मंदिर में श्रीराम के बिना मां जानकी की होती है पूजा?