Moumita Bhattacharya Oct 14, 2023
रहस्यमयी किले में आज भी घुंघरू छनकाती है पद्मावती !
किले की हर दिवार पर धुल की परत जम चुकी है लेकिन यहां आज भी वो जिंदा है, जिसकी 1500 सालों पहले मौत हो चुकी है।
हर रात सन्नाटों को चीरती हुई किले से आती पद्मावती के घुंघरूओं की आवाज किसी को भी डरा सकती है। लेकिन यह कोई हॉरर फिल्म की कहानी नहीं है।
हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के कालिंजर किला के बारे में।
बांदा में 800 फुट ऊंची पहाड़ी पर बना कालिंजर किला आज खंडहर में तब्दिल हो चुका है।
किले में कई छोटी-बड़ी रहस्यमयी गुफाएं हैं। ये गुफाएं शुरू तो होती है लेकिन ये खत्म कहां होती है, यह कोई नहीं जानता है।
किसी जमाने में कालिंजर किले में मौजूद रानी महल में हर रात महफिलें सजा करती थी। जिसमें नर्तकी पद्मावती के घुंघरूओं की छनकार सुनाई देती थी।
कहा जाता है कि 1500 सालों से भी अधिक समय बीत जाने के बाद आज भी रात के सन्नाटे में इस किले में नर्तकी पद्मावती के घुंघरुओं की आवाज सुनाई देती है।
पद्मावती भगवान शिव की भक्त थी, इसलिए कार्तिक पूर्णिमा की रात को वह दिल खोलकर नाचती है।
इतिहासकार भी इस बात को सच मानते हैं। एक रिसर्च के दौरान कुछ इतिहासकारों ने भी रात में किले से आती घुंघरूओं की छनकार सुनने का दावा किया था।
उत्तर प्रदेश के कालिंजर किले के और भी रहस्यों के बारे में जानना है ?
Click Here