Moumita Bhattacharya       Dec 24, 2023

सर्दियों का बनारसी स्वाद

सर्दियों में बनारस जाने का प्लान है तो वहां घुमने से पहले उन स्पेशल व्यंजनों की लिस्ट बना लें, जिनके बिना आपकी यह ट्रिप अधुरी रह जाएगी।

यहां हम उन सभी स्पेशल व्यंजनों के बारे में बता रहे हैं, जो सर्दियों का असली बनारसी स्वाद होती हैं।

ठंडी कोहरे वाली सुबह में सुलगते अंगारों पर बनी चाय और मक्खन टोस्ट, जैसे मुंह में घुलता मक्खन।

गर्मागर्म चाय और मक्खन टोस्ट

ठठेरी बाजार में खौलते तेल में तलती स्वादिष्ट कचौरी-सब्जी के साथ गर्म जलेबी...। उफ, यह स्वाद तो सिर्फ बनारस में ही मिल सकता है।

कचौरी-जलेबी

सर्दियों का बनारस ट्रिप मलइयो के बिना कहां पूरा हो सकता है। इसके बुलबुले तो किसी की रुह तक को तृप्त करने के लिए काफी होते हैं।

मलइयो

अरे, बनारस का फुड टूर आलू के साथ छोटी हिंग वाली कचौरी के बिना पूरा हो ही नहीं सकता है। इसे बिल्कुल मिस मत करना।

छोटी कचौरी

मणिकर्णिका घाट के रास्ते से होकर ब्लु लस्सी (दुकान) में पहुंच जाइए। यहां आपको 120 तरह की लस्सी का विकल्प मिल जाएगा।

लस्सी

गोदौलिया का काशी चाट भंडार। जी हां, बनारस में टमाटर चाट का मुंह में पानी लाने वाला स्वाद तो आपको यहीं मिल सकता है।

टमाटर चाट

किस शिव मंदिर में आज भी पूजा करने आते हैं अश्वत्थामा?