Moumita Bhattacharya Oct 25, 2023
बनारस की नाटी-इमली का 'भरत मिलाप', Photos
Circled Dot
भरत ने प्रण लिया था, अगर 14 वर्षों का वनवास पूरा होने के बाद बड़े भाई राम ने एक दिन भी देर की, तो मैं प्राण त्याग दूंगा।
बनारस की नाटी-इमली में श्रीराम हर साल भरत के इस प्रण की लाज रखते हैं जिसका साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़ते हैं।
लगभग 478 साल पहले बनारस की नाटी इमली में 'भरत मिलाप' लीला का आयोजन मेघा भगत ने शुरू किया था।
भगवान राम अपने भाई भरत से मिलने के लिए करीब 5 टन वजनी पुष्पक विमान पर सवार होकर पहुंचते हैं।
काशी राजपरिवार के सदस्य कुंवर अनंत नारायण सिंह भी अपनी शाही सवारी पर लीला स्थल पहुंचे और उन्होंने देव स्वरूपों को सोने की गिन्नियां भी भेंट की।
पिछले लगभग 227 सालों से काशी राजपरिवार के सदस्य इस लीला में शामिल हो रहे हैं।
बरसों के बिछुरे हुए भाईयों का मिलाप देखने के लिए सुबह से ही लोग नाटी-इमली पर जमा होने लगे थे।
Click Here
लंका दहन के कौन से निशान आज भी मौजूद हैं?