Moumita Bhattacharya       Aug 03, 2023

अगस्त के लॉन्ग वीकेंड पर जाएं गोवा, होगा फायदा ही फायदा

12 से 15 अगस्त तक लॉन्ग वीकेंड होने वाला है। इस लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठाते हुए दोस्तों के साथ मानसून में गोवा घूमने का प्लान बना लिजीए।

मानसून में गोवा घूमने के कई फायदें हैं, जो किसी भी दूसरे सीजन में नहीं मिल सकता है।

मानसून के समय गोवा में चारों तरफ बस हरियाली ही नजर आती है। इसके साथ ही यहां कई छोटे-छोटे झरने बन जाते हैं जिनमें नहाने और तैरने का लुत्फ उठाया जा सकता है।

कम सैलानी होने की वजह से मानसून के समय में गोवा के होटल काफी सस्ते होते हैं। रिवर व्यू और पुल व्यू के साथ वुडेन कॉटेज का किराया प्रतिदिन सिर्फ ₹2,000 तक होता है।

बारिश की वजह से Beaches की सुन्दरता तो बढ़ ही जाती है और कुछ Beach इतने खाली मिलते हैं जैसे प्राइवेट Beach हो।

मानसून के समय गोवा में कई पारंपरिक फेस्टिवल भी मनाए जाते हैं। भीड़ नहीं होने की वजह से फॉरेस्ट इलाकों में आप पैदल भी घूम सकते हैं।

नेचर लवर्स के लिए मानसून में गोवा बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन होते हैं। पहाड़, नदी, झरने और कोंकणी व्यंजन...इससे ज्यादा और क्या चाहिए।

इस समय वाटर स्पोर्ट्स पूरी तरह से बंद हो जाते हैं, इसलिए उन जगहों को एक व्यू प्वाएंट की तरह घूमने जा सकते हैं। 

दुनिया की सबसे ऊंची मोटरयोग्य सड़क कौन सी है?

A. नाथु ला पास B. उमिंग ला C. खारदुंग ला पास