Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस साल लद्दाख में होगा कुछ ऐसा जिसे बस देखती रह जाएगी दुनिया

इस साल लद्दाख में होगा कुछ ऐसा जिसे बस देखती रह जाएगी दुनिया

फैशन के दीवानों के लिए खुशखबरी! लद्दाख म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान दुनिया की सबसे ऊंची सड़क (Motarable Road) पर एक खास फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। यह फैशन शो लद्दाख के उमलिंग ला में करीब 19,022 फीट की ऊंचाई पर आयोजित होगा, जो दुनिया की सबसे ऊंची मोटर के योग्य सड़क है।

Ladakh

इस फैशन शो को 'लद्दाख इंटरनेशनल फैशन रनवे' का नाम दिया गया है। दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क पर अपने आप में बेहद खास इस फैशन शो का आयोजन कर आयोजक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने की तैयारी कर रहे हैं।

लद्दाख के उमलिंग ला में इस फैशन शो का आयोजन इस साल लद्दाख इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिवल के एक हिस्से के तौर पर 23 अगस्त से 3 सितंबर के बीच किसी समय किया जाएगा जिसका उद्देश्य G20 देशों की महिला नेताओं व मेहमानों को मित्रता व शांति के माध्यम से सशक्तिकरण की धारणाओं के विषय में चर्चा के लिए साथ लाना है। इस इवेंट का आयोजन The Ladakh Art & Entertainment Alliance (LAEA) कर रही है। LAEA के निदेशक व सह-संस्थापक पंकज गुप्ता इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने की एक आधिकारिक कोशिश के तौर पर करार दे रहे हैं।

Fashion show

बता दें, लद्दाख का उमलिंग ला पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह जगह दुनिया में मोटर चलाने योग्य सबसे ऊंची जगह है, इसलिए रोमांच के शौकिन अक्सर यहां आते रहते हैं। इस फैशन शो में मिस यूनिवर्स, मिस वर्ल्ड और मिस अर्थ जैसे खिताबों की विजेताएं भी हिस्सा लेने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक इस फैशन शो में शामिल होने वाली खुबसूरत महिलाएं हैं :

  • मिस अर्थ इंडिया - वंशिका परमार
  • मिस अर्थ इटली - जूलिया रगज़िनी
  • मिस अर्थ यूएसए - लिंडसे कैफे
  • मिस अर्थ यूके - लीसा बर्तोन
  • मिस अर्थ जर्मनी - एनाबेला फ्लेक
  • मिस यूनिवर्स - यूमी कातो
  • मिस वर्ल्ड - रफह ननजेबा तोरसा

काफी खास होने वाला है यह फैशन शो

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार लद्दाख में आयोजित होने वाला यह इंटरनेशनल फैशन शो कई मायनों में बेहद खास होने वाला है। बताया जाता है कि इस शो में हिस्सा लेने वाली हर मॉडल अपने-अपने देश से आधा किलो बालु लेकर आएंगी। जब फैशन शो संपन्न हो जाएगा तो सभी देशों के बालु को मिलाकर कंक्रीट से एक कलात्मक संरचना तैयार किया जाएगा, जो 'वसुधैव कुटुम्बकम्' यानी पूरी दुनिया एक परिवार है, को दर्शाएगा। बता दें, 'वसुधैव कुटुम्बकम्' G20 समीट का थीम भी है, जो एकता को प्रदर्शित करती है।

More News

    Read more about: ladakh leh event
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+