मानसून की शुरुआत होते ही कपल्स ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां वे पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के साथ बारिश को भी पूरा एंजॉय कर सकेंगे।
केरल का खूबसूरत हिल स्टेशन मून्नार मानसून आने के साथ हरियाली की चादर ओढ़ लेता है। चाय के बागान और धुंध से ढंकी पहाड़ियों पर बरसते बादल...इससे ज्यादा रोमांटिक और क्या हो सकता है।
मेघालय का यह खूबसूरत शहर मानसून की बारिश के साथ ही कुछ ज्यादा ही सुन्दर बन जाता है। बारिश के दिनों में इस शहर और आसपास के झरनों, झीलों को एक्सप्लोर करना, काफी सुखद अनुभव होगा।
राजस्थान के प्रमुख शहर उदयपुर को झीलों का ही शहर कहा जाता है। राजस्थान Low Rain वाला राज्य है, इसलिए मानसून में जब बारिश होती है और झीलों में पानी का स्तर बढ़ जाता है, तब यह और भी सुन्दर दिखता है।
कर्नाटक में स्थित कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड यूं ही नहीं कहा जाता है। यह जगह मानसून के समय बेहद रोमांटिक और सुन्दर बन जाती है। यहां शांत परिवेश में पार्टनर के साथ समय बिताने के साथ कॉफी के बागानों, झीलों और झरनों पर जरूर जाएं।
केरल के अलेप्पी में बैक वाटर और हाउसबोट क्रुज आपको शांत मगर भींगे नजारों के बीच पार्टनर के साथ रोमांस के कुछ पल बिताने का मौका देती है। यहां बैकवाटर बोट पर रोमांटिक पोज में फोटोशूट जरूर करवाएं। ये पल जिंदगी भर याद रहेंगे।