Moumita Bhattacharya       Sep 21, 2023

बैंगलोर के पास घुमने की 8 Unexplored जगहें

Weekend पर बैंगलोर के आसपास घुमने की Unexplored जगहें ढूंढ रहे हैं! ऐसी जगहें जहां दिल को चैन और आंखों को सुकून मिल सकें।

हम 8 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें Explore करना काफी मजेदार होगा। 

Rainforest और किंग कोबरा कंजर्वेशन के अनुभव के साथ ही ट्रेकर्स के लिए यह बेस्ट Weekend getaways है। नजदीकी रेलवे स्टेशन शिमोगा है।

दूर : 350 किमी

1. अगुम्ब

वाइल्ड लाइफ और हाथियों में दिलचस्पी है तो दुबारे एलिफैंट कैंप को जरूर एक्सप्लोर करें। बच्चे रिवर राफ्टिंग और हाथियों की पूरी दिनचर्या को करीब से देख सकेंगे। 

दूरी : 250 किमी

2. दुबारे एलिफैंट कैंप

अगर बच्चों को सफारी या फिर फोटोग्राफी का शौक है, तो काबिनी मस्ट विजीट है। शानदार Landscapes और जंगल का अनुभव उन्हें बहुत पसंद आएगा।

 दूरी : 210 किमी

3. काबिनी

बाइकर्स के लिए बैंगलोर से परफेक्ट Getaways छोटा लद्दाख है, जिसे डोड्डा अयूर भी कहा जाता है। यहां शाम को सूरज ढलने के बाद कैंपिंग भी की जा सकती है।

दूरी : 60 किमी

4. छोटा लद्दाख 

रात के समय पहाड़ों पर ट्रेकिंग का अनुभव लेना है तो इस वीकेंड पर स्कंदगिरी जरूर जाएं। चढ़ाई के रास्ते में खंडहर किला भी मिलेगा जो इस चढ़ाई को रोमांचक बनाता है।

दूरी : 60 किमी

5. स्कंदगिरी

रोजमर्रा की थकावट दूर करने के लिए कावेरी नदी के किनारे स्थित यह बेस्ट जगह है। प्राकृतिक परिवेश में मगरमच्छ, जाएंट गिलहरी, सांप, उल्लु और किंगफिशर जैसे जीवों के बीच समय बिताना बहुत सुकून भरा होगा।

दूरी : 97 किमी

6. गलीबोर

स्वच्छ वातावरण में कुछ समय अगर शांति से बिताने का प्लान है तो नृत्यग्राम चले आइए। खुली ताजी हवा और मिट्टी से बने छोटे-छोटे घर अलग सा ही अनुभव प्रदान करते हैं।

दूरी : 39 किमी

7. नृत्यग्राम

इस जगह की खुबसूरती को शब्दों में बयां कर पाना बहुत मुश्किल है। ब्लू गम, बरगद, गुलमोहर और भी कई तरह से पेड़ इस जगह को बेहद शांत और प्राकृतिक रूप से ठंडा बना देते हैं। 

दूरी : 160 किमी

8. हॉर्स्ले हिल्स

बैंगलोर के किस रेस्तरां में पुलिस खाना सर्व करती है?