कब और कहां देख सकेंगे चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव
भारत की स्पेस एजेंसी ISRO का मून मिशन 'चंद्रयान -3' अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। चांद की सतह से सिर्फ 25 किमी दूर चंद्रयान 3 चंद्रमा पर सूरज उगने का इंतजार कर रहा है।
23 अगस्त 2023 की शाम को चंद्रयान 3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करवाने की सारी तैयारियां कर ली गयी है। ISRO इसका लाइव टेलीकास्ट भी करने वाला है।
आपको बताते हैं कितने बजे से और कहां आप चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे।चंद्रयान-3 चांद पर 6.04 बजे लैंड करेगा।
चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव 23 अगस्त 2023 की शाम को 5.27 बजे से शुरू होगा। जहां-जहां टेलीकास्ट होंगे उनके लिंक आगे की स्लाइड्स में दिये गये हैं।