Moumita Bhattacharya       Jun 01, 2023

कहां है महादेव के सबसे ऊंचे मंदिर और मूर्तियां?

भारत को धर्म और अध्यात्म का देश कहा जाता है। देश भर में भगवान शिव की कई मूर्तियां बनी हुई हैं, जो काफी विख्यात हैं।

हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु इन मंदिरों के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रा पर निकलते हैं।

आज हम आपको देश भर में भगवान शिव और उनसे जुड़े कुछ ऊंचे मंदिरों के बारे में बता रहे हैं।

आदि योगी

भारत में भगवान शिव की सबसे ऊंची मूर्ति तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित आदि योगी की है। इस मूर्ति का उद्धाटन वर्ष 2017 में हुई थी।

इस आवक्ष मूर्ति की ऊंचाई 108 फीट है। इस मूर्ति के नाम दुनिया की सबसे ऊंची आवक्ष मूर्ति होने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब भी दर्ज है।

मुरुदेश्वर

कर्नाटक में स्थिति मुरुदेश्वर महादेव की मूर्ति भी सबसे ऊंची मूर्तियों में गिनी जाती है। यह मूर्ति अरब सागर के तट पर बनाया गया है।

इस मूर्ति की ऊंचाई 123 फीट है। यह मूर्ति भगवान शिव की साधना में लीन मुद्रा को दर्शाता है। यह एक प्रमुख तीर्थ स्थान है।

बैजनाथ महादेव

यहां भगवान महादेव की ऊंची मूर्ति तो नहीं लेकिन विशाल मंदिर हैं। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

मंदिर में भगवान शिव का सैंकड़ों साल पुराना लिंगम स्थापित है जिसके दर्शन करने के लिए हर साल हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

एलोरा कैलाश मंदिर

महाराष्ट्र में स्थित एलोरा की गुफाओं में कैलाश मंदिर हैं, जिसे प्राचीन भारत की शानदार कलाकारी का नमूना माना जाता है।

एलोरा की गुफा में बने भगवान शिव के इस मंदिर की दीवारों पर कई पौराणिक कथाओं को उकेरा गया है। कैलाश मंदिर की ऊंचाई करीब 100 फीट है।

तुंगनाथ मंदिर

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित तुंगनाथ मंदिर दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बना भगवान शिव का मंदिर है।

यह मंदिर 12,800 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। यह मंदिर भगवान शिव के पंच केदार में शामिल है।

मुरुगन मंदिर, पलानी

यह मंदिर सीधे तौर पर भगवान शिव को समर्पित नहीं है लेकिन तमिलनाडु के पलनी पहाड़ पर स्थित भगवान मुरुगन, शिव के पुत्र का मंदिर है।

यह मंदिर 60 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जहां तक पहुंचने के लिए भक्तों को करीब 659 सीढ़ियां चढ़कर जानी पड़ती है।

इनमें से क‍िस शहर का नाम दानव यानी असुर के नाम पर नहीं है?

A. कोल्हापुर

B. त्रिशूर

C. गया