Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के इन शहरों के नाम असुरों के नाम पर रखे गए हैं, आप भी जानिए...

भारत के इन शहरों के नाम असुरों के नाम पर रखे गए हैं, आप भी जानिए...

भारत की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है। यहां कई ऐसे स्थान हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत अपनी शहरों के नाम के चलते भी खासा प्रसिद्ध है। यहां के कई शहरों के नाम ऐसे हैं, जो अपनी किसी न किसी खासियत के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए भारत के लिए उन शहरों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनके नाम असुरों के नाम पर रखे गए हैं।

पौराणिक कथाओं को देखा जाए तो यहां कई ऐसे राक्षसों के बारे में जिक्र किया गया है। इन सभी राक्षसों का किसी न किसी स्थान के साथ जुड़ाव भी रहा है। ऐसे में भारत के कई ऐसे शहर हैं, जहां से उनका नाता रहा है और आज भी लोगों द्वारा उनकी बातें भी बताई जाती है। तो आइए जानते हैं भारत के उन शहरों के बारे में, जिनके नामकरण राक्षसों के नाम पर रखे गए हैं।

mahishasur

जालंधर, पंजाब

जालंधर का नाम असुर जालंधर के नाम पर रखा गया है, जो भगवान शिव के ऊर्जा से उत्पन्न हुआ था। यह शहर पंजाब राज्य में स्थित है, जो ऐतिहासिक दृष्टि से भी बेहद खास है। यह पंजाब का सबसे पुराना शहर माना जाता है, जिसने देश को कई वीर योद्धा दिए। यहां घूमने के लिए कई मंदिर, गुरुद्वारे, किले और म्यूजियम है, जहां परिवार के साथ घूमने जाया जा सकता है।

गया, बिहार

गया, बिहार का सबसे चर्चित शहर माना जाता है। इस शहर का नाम असुर गयासुर के नाम पर रखा गया है, जो प्राचीन काल में इसी स्थान पर निवास करता था और भगवान विष्णु का परम भक्त था। देवताओं के छल से उसका शरीर इसी स्थान पर मांग लिया गया था, तब से गया का नाम उसके नाम पर पड़ गया और गया नगरी मोक्षनगरी के रूप में विख्यात हुई। यह स्थान हिंदू धर्म व बौद्ध धर्म के लिए काफी पवित्र माना जाता है।

gaya bihar

कोल्हापुर, महाराष्ट्र

कोल्हापुर, महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है। इस शहर का नाम असुर कोल्हासुर के नाम पर रखा गया है, जो प्राचीन समय में यहां राज करता था। इस शहर की साड़ियां पूरे विश्व में काफी प्रसिद्ध है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी यह शहर काफी पवित्र और प्रसिद्ध माना जाता है। यहां घूमने के लिए आपको मंदिर, किला, झरना, संग्रहालय व वन्यजीव अभयारण्य मिल जाएंगे, जहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जाती है।

मैसूर, कर्नाटक

मैसूर, कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध व चर्चित जिलों में से एक है। इस शहर का नाम असुर महिषासुर के नाम पर रखा गया है। कहा जाता है कि इसी स्थान पर माता दुर्गा ने अवतार लेकर उसका वध किया था। इसीलिए इस स्थान पर उसी के नाम पर मैसूर पड़ गया। यहां घूमने के लिए काफी कुछ है। ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों से पटा यह शहर अपने अंदर कई इतिहास समेटे हुए हैं।

mysore palace

पलवल, हरियाणा

पलवल शहर का नाम असुर प्रलंबासुर के नाम पर रखा गया है, जो महाभारत काल में इसी जगह पर निवास करता था। यह शहर हरियाणा राज्य में स्थित है, जो ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी काफी खास है। यहीं से पहली बार महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया था, उनके नाम पर यहां एक गांधी आश्रम भी है। यहां घूमने के लिए भी काफी स्थान है, जहां परिवार या दोस्तों संग घूमने जाया जा सकता है।

More News

    Read more about: mysore gaya jalandhar kolhapur palwal
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+