Moumita Bhattacharya       May 26, 2023

नये संसद भवन का कौन सा हॉल किस थीम पर सजा है?

Photo Credit : Central Vista

पुराने संसद भवन का उपयोग लगभग 96 साल पहले शुरू किया गया था। पिछले कुछ सालों में संसदीय कार्य, कार्य करने वाले लोगों और आगंतुकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

Photo Credit : Central Vista

इस वजह से समय की मांग को ध्यान में रखते हुए नये संसद भवन का निर्माण शुरू किया गया। इसका उद्धाटन 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

Photo Credit : Central Vista

वर्तमान संसद के लोकसभा में 550 और राज्यसभा में 220 सदस्य बैठ सकते हैं। नये संसद के लोकसभा हॉल में 888 और राज्यसभा हॉल में 384 सदस्य बैठ सकेंगे।

Photo Credit : Central Vista

नये संसद भवन को बनाने में अब तक 26,045 मिट्रिक टन स्टील, 63,807 मिट्रिक टन सीमेंट और 9,686 घन मीटर फ्लाई ऐश का उपयोग हो चुका है।

Photo Credit : Central Vista

संसद भवन के आर्किटेक्ट बिमल पटेल हैं जिन्हें 2019 में पद्मश्री पुरस्कारो से सम्मानित भी किया जा चुका है।

Photo Credit : Central Vista

नये संसद भवन के लोकसभा हॉल को राष्ट्रीय पक्षी मयूर (मोर) की थीम पर सजाया गया है।

Photo Credit : Central Vista

नये संसद भवन के राज्यसभा हॉल को राष्ट्रीय फुल कमल की थीम पर सजाया गया है।

Photo Credit : Central Vista

क्या आप बता सकते हैं नये संसद भवन के सेंट्रल लाउंज में कौन सा पेड़ लगाया गया है?

A. नीम

B. आम

C. बरगद