भारत की लाइफ लाइन इसकी रेल सेवाओं को कहा जाता है। देश के हर एक कोने को जोड़ने का काम भारतीय रेलवे बखूबी करती हैं।
कुछ ऐसी ट्रेनें होती हैं, जिन्हें भारतीय रेलवे सबसे ज्यादा तवज्जो देती है और उन्हें रास्ता देने के लिए बाकी सभी ट्रेनों को रोक दिया जाता है।
चलिए आपको उन ट्रेनों के बारे में बताते हैं, जिनको पहले ग्रीन सिग्नल देने के लिए दूसरी ट्रेनों को रोक दिया जाता है।
देश में सबसे ज्यादा तवज्जो दुर्घटना राहत चिकित्सा ट्रेनों को दी जाती है जो रेल दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद करती है।
इस ट्रेन को रास्ता देने के लिए राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों को भी रोक दिया जाता है।
भारत के राष्ट्रपति की ट्रेन हाई प्रायोरिटी ट्रेन है। कोई भी ट्रेन अगर इसके आगे चल रही होती है तो उसे रोक कर राष्ट्रपति की ट्रेन को रास्ता दिया जाता है।
राजधानी, शताब्दी और तेजस एक्सप्रेस समय पर पहुंचने और अपनी सुविधाओं के लिए भारतीय रेलवे में बेस्ट मानी जाती हैं।