Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन 5 जगहों पर आप कर सकते हैं टॉय ट्रेन की सवारी, यहां पढ़ें कितना भरना पड़ेगा किराया

इन 5 जगहों पर आप कर सकते हैं टॉय ट्रेन की सवारी, यहां पढ़ें कितना भरना पड़ेगा किराया

पहाड़ों और हसीन वादियों के बीच से होकर छुक-छुक कर गुजरती टॉय ट्रेन की सवारी का मौका मिले तो इसे जरूर ट्राई करें। टॉय ट्रेन सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी खूब आकर्षित करता है। हम आपको बता रहे हैं कि भारत में किन जगहों पर टॉय ट्रेन की सवारी का लुत्फ उठा सकेंगे।

toy train

देश में इन 5 जगहों पर चलती है टॉय ट्रेन :

कांगड़ा घाटी रेलवे, हिमाचल प्रदेश

kangra vally toy train

कांगड़ा घाटी टॉय ट्रेन भारत में हेरिटेज है। यह पठानकोट से जोगिंदरनगर के बीच चलती है। इस टॉय ट्रेन के रुट में कई तेज धार वाली नहरें, चाय के बगान और पालमपुर के कई पुल आते हैं। इसकी सवारी के दौरान आप धौलाधार रेंज के खूबसुरत नजारों को भरपुर आनंद उठा सकते हैं।

किराया : नॉर्मल ट्रेन के लिए 35 रुपये।
कांगड़ा रानी के लिए : 330 रुपये (फर्स्ट क्लास), 310 रुपये (चेयर कार) और 190 रुपये (सेकेंड क्लास)।

रुट मैप : पठानकोट जं.-ज्वालामुखी रोड-कांगड़ा-नगरोटा-पालमपुर-बैजनाथ-जोगिंदरनगर

कालका-शिमला टॉय ट्रेन, हिमाचल प्रदेश

kalka-shimla toy train

यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में शामिल कालका-शिमला टॉय ट्रेन का सफर ऐसा है, जिसे आप जिंदगीभर नहीं भूल सकते हैं। कालका से शिमला के बीच के 96 किमी की यात्रा के दौरान यह टॉय ट्रेन करीब 103 सुरंगों और 850 से अधिक पुल से होकर गुजरती है। कालका से शिमला तक की दूरी तय करने में इस ट्रेन को 5.5 घंटों का समय लगता है।

किराया : रेल मोटर कार के लिए 320 रुपये (वयस्क) और 160 रुपये (बच्चे)।
शिवालिक डिलक्स के लिए 510 रुपये (वयस्क) और 255 रुपये (बच्चे)।
हिमालयन क्वीन के लिए 470 रुपये (वयस्क) और 235 रुपये (बच्चे)।

रुट मैप : कालका-धरमपुर हिमाचल-कुमारहट्टी दगशई-बरोग-सोलन-सलोग्रा-कंदाघाट-शोघी-तारादेवी-जुतोघ-समर हिल-शिमला

नीलगिरी माउंटेन रेलवे, तमिलनाडु

nilgiri mountain toy train

भारत की सबसे शानदार टॉय ट्रेन में से एक नीलगिरी माउंटेन रेलवे की खूबसूरती किसी के भी होश उड़ा सकती है। घने जंगलों, पथरीले इलाकों और धुंध से भरी पहाड़ियों से होकर गुजरती यह ट्रेन यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में शामिल है।

किराया : 500 रुपये (फर्स्ट क्लास के लिए)
250 रुपये (सेकेंड क्लास के लिए)

रुट मैप : मेट्टुपालयम-कल्लार-एड्डरली-कुन्नूर-वेलिंग्टन-केटी-ऊटी

माथेरान हिल रेलवे, महाराष्ट्र

matheran toy train

लगभग एक शताब्दी पुरानी रेल सेवा माथेरान हिल रेलवे नेरल से माथेरान के बीच चलती है। यह 'वन किस टनल' की अपनी चढ़ाई की वजह से ही सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यह टॉय ट्रेन लोगों को प्राकृतिक नजारे पेश करता है।

किराया : 300 रुपये (वयस्कों के लिए)
180 रुपये (बच्चों के लिए)

रुट मैप : माथेरान-अमन लॉज-नेरालु

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, पश्चिम बंगाल

darjeeling toy train

दार्जिलिंग की सड़कों और बाजारों से होकर गुजरती यह टॉय ट्रेन सच में किसी खिलौना ट्रेन जैसा ही फील देती है। दार्जिलिंग टॉय ट्रेन के सफर में आपको बर्फ से ढके कुछ पहाड़ों, कंचनजंघा की चोटी (अगर आपकी किस्मत अच्छी हुई तो), खड़ी ढ़ाल जैसे नजारे तो दिखेंगे।

छुक-छुक कर चलती यह टॉय ट्रेन आपको बतासिया लुप से होते हुए 7,404 फीट की ऊंचाई पर बने घूम स्टेशन पर लेकर जाती है जो एशिया का सबसे ऊंचा और दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा स्टेशन है। इस टॉय ट्रेन को भी यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है।

किराया : फर्स्ट क्लास के लिए 1000 रुपये (जॉय राइड)
विस्टाडोम कोच में जॉय राइड के लिए 1500 रुपये
5 साल से कम उम्र के बच्चों का कोई टिकट नहीं।

रुट मैप : दार्जिलिंग-बतासिया लुप-घूम-दार्जिलिंग

FAQs
क्या टॉय ट्रेन में विस्टाडोम कोच लगे हैं?

हां, दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन में विस्टाडोम कोच लगे हुए हैं। दार्जिलिंग-घूम-दार्जिलिंग तक विस्टाडोम कोच का किराया 1500 रुपये है। इसके अलावा फर्स्ट क्लास कोच की ट्रेन भी इस टॉय ट्रेन रुट पर चलती है।

इसे टॉय ट्रेन क्यों कहा जाता है?

टॉय ट्रेन में छोटे आकार की इंजन और कोच का आकार भी छोटा होता है। यह पुराने जमाने की छुक-छुक करती नैरोगेज ट्रेनों की तरह होती है। इसलिए इन्हें टॉय ट्रेन कहा जाता है।

टॉय ट्रेन कहां-कहां चलती है?

भारत में 5 जगहों पर टॉय ट्रेन चलती है। कांगड़ा घाटी, कालका-शिमला, माथेरान, नीलगिरी और दार्जिलिंग में आप टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं। भारत के पांचों टॉय ट्रेन को यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है। सभी टॉय ट्रेन नैरोगेज पर चलती है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: shimla darjeeling matheran
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+