1857 के सिपाही विद्रोह में किसने चलायी थी पहली गोली?
1857 का सिपाही विद्रोह, जिसके बाद धीरे-धीरे स्वतंत्रता आंदोलन की आग हर भारतीय के दिल में सुलगने लगी।
आखिर वह कौन था, जिसकी वजह से यह आग सुलगी और इस कदर भड़की कि 1947 को भारत को आजादी दिलाकर ही मानी। किसने 1857 के विद्रोह में सबसे पहली गोली चलायी थी?
जिस व्यक्ति ने 1857 के सिपाही विद्रोह में सबसे पहली गोली चलायी थी, उनका नाम था मंगल पांडे। इस विद्रोह का कारण थी इफिल्ड पी-53 राइफलें।
जी हां, वहीं मंगल पांडे जिनपर कुछ सालों पहले बॉलीवुड में आमिर खान स्टारर एक फिल्म भी बन चुकी है।
दरअसल, यह अफवाह उड़ी थी कि इफिल्ड पी-53 राइफल के कारतूस में सुअर और गाय की चर्बी का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें दांत से काटना पड़ता है।
इस अफवाह के फैलते ही देशभर से विद्रोह की आग भड़क उठी। यह विद्रोह इतना भड़का कि बैरकपुर में लोगों ने अंग्रेज अफसरों के घरों में भी आग लगा दी।
अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बजे बिगुल में सबसे पहला विद्रोह करने का श्रेय मंगल पांडे को ही जाता है, जो उस समय ब्रिटिश सेना में एक सिपाही के तौर पर तैनात थे।