Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »World Elephant Day : ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया पर हाथी की सवारी

World Elephant Day : ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया पर हाथी की सवारी

राजस्थान की ऐतिहासिकता सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों के नागरिकों को भी आकर्षित करता है। राजधानी जयपुर में कई किलें हैं लेकिन उनमें से एक किला जिसे 'द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है, अपनी कलात्मकता के साथ-साथ एक खास वजह से भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। राजस्थान का यह एकमात्र किला है जिसकी चोटी तक जाने के लिए आपको पैदल चलने की जरूरत नहीं होती है...

Elephant ride

बल्कि वहां तक हाथी ले जा सकते हैं। अब तो आप समझ ही चुके होंगे कि हम किस किले की बात कर रहे हैं। अभी तक नहीं समझे...! हम बात कर रहे हैं जयपुर के आमेर किले की। इस विश्व हाथी दिवस पर हम आपको आमेर किले में होने वाली हाथियों की सवारी के बारे में बता रहे हैं। गौरतलब है कि हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) के तौर पर मनाया जाता है।

World Elephant day

आमेर महल में हाथी की सवारी आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। सिर्फ इतना ही नहीं, हाथी की सवारी के कारण ही आमेर में रहने वाले कई परिवारों की रोजी-रोटी भी चलती है। अगर यह कहा जाए कि आमेर फोर्ट की रोनक नीचे गांवों से सुन्दर तरीके से सजाकर यहां लाये जाने वाले हाथियों की वजह से ही होती है, तो यह गलत नहीं होगा। लॉकडाउन के समय जब किले में हाथियों की सवारी बंद कर दी गयी थी, तब इन हाथियों के साथ-साथ इनको पालने वाले गांववाले भी दाने-दाने को मोहताज हो गये थे। लेकिन कोरोनाकाल के खत्म होने के बाद पुरातत्व विभाग ने पर्यटकों को फिर से हाथी की सवारी करवाने का आदेश जारी कर दिया।

किले को बनने में लगे पूरे 100 साल

View from amer fort

आमेर के शानदार किले को बनने में पूरे 100 सालों का समय लग गया था। 16वीं शताब्दी के अंत में राजा मान सिंह ने इस किले का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। सवई जय सिंह द्वितीय और राजा जय सिंह प्रथम ने इस किले का निर्माण कार्य पूरा किया। सवई जय सिंह द्वितीय और राजा जय सिंह प्रथम के शासन काल में किले का निर्माण पूरा होने में 100 सालों का समय लग गया था। इस किले के मुख्य द्वार को सूर्य द्वार कहा जाता है। किले के अंदर सभी शासकों के चित्रों को सुन्दर तरीके से सजा कर रखा गया है।

बता दें, आमेर के किले की तुलना द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना से भी की जाती है। इसलिए इसे द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया कहा जाता है।

आमेर किले में हाथियों की शानदार सवारी

Jaipur amer fort

जयपुर आने वाला हर सैलानी आमेर किले का दीदार करने और यहां हाथियों की सवारी करने के लिए जरूर आते हैं। आमेर किले में कुल 96 हाथी हैं, जो पर्यटकों की सवारी के लिए नीचे गांव से सजाकर किले पर बने हाथी स्टैंड पर लाये जाते हैं। ये हाथी अपने महावत की हर बात और इशारे को समझते हैं। इन 96 हाथियों में से 50% को एक दिन छोड़कर सवारी के लिए लाया जाता है।

कितना किराया और कितना लगता समय

आमेर किले में हाथी सैलानियों को नीचे स्टैंड से किले के ऊपर तक ले जाते हैं। हाथी की सवारी के लिए निर्धारित शुल्क ₹1100 है। राजस्थान में आमेर का किला एकलौता ऐसा किला है जहां पर्यटकों को हाथी की सवारी करवायी जाती है। आमेर का किला पर्यटकों के लिए सुबह 9 बजे खोल दिया जाता है। शाम को 6 बजे किला बंद हो जाता है। सैलानी आमेर किले में हाथियों की सवारी का आनंद सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक ले सकते हैं।

Rajsthan Jaipur

पूरा आमेर किला घूमने में 3 से 4 घंटे का समय लग जाता है। किले में पहुंचने के लिए आपको राजस्थान की राजधानी जयपुर आना होगा। जयपुर से यह किला करीब 11 किमी दूर है। देश के प्रमुख शहरों से जयपुर के लिए सीधी फ्लाईट्स मिल जाएंगी। जयपुर एयरपोर्ट से आमेर किले तक पहुंचने के लिए ऑटो, टैक्सी या कैब आसानी से मिल जाएंगे।

FAQs
आमेर के किले के अंदर क्या है?

आमेर के किले के अंदर महल जैसी संरचनाएं हैं, जिन्हें वर्तमान समय में काफी अच्छी तरह से सजा कर रखा गया है। किले में ऊपर तक पहुंचने के लिए आप अपनी गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर हाथी की सवारी कर सकते हैं।

आमेर का किला क्यों प्रसिद्ध है?

आमेर का किला अपनी शानदार नक्काशी की वजह से सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है। इसके साथ ही यहां होने वाली हाथियों की सवारी भी काफी ज्यादा फेमस है।

राजस्थान का कौन सा किला है जहां हाथियों की सवारी करवायी जाती है?

राजस्थान का एकलौता किला आमेर का किला है, जहां हाथियों की सवारी करवायी जाती है। यह किला राजधानी जयपुर से करीब 11 किमी दूर है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: jaipur rajasthan travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+