Moumita Bhattacharya       Jan 29, 2024

क्यों मनायी जाती है बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी?

गणतंत्र दिवस के ठीक 3 दिन बाद बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी मनायी जाती है।

यह सेरेमनी गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के तौर पर मनायी है। यह सेना की सभी टुकड़ियों के अपने बैरक में लौटने का प्रतिक है।

इस साल की बीटिंग रिट्रीट काफी खास रही, क्योंकि इस साल पूरी तरह से स्वदेशी धुनों पर ही यह सेरेमनी मनायी गयी।

इसमें कदम-कदम बढाए जा...ऐ मेरे वतन के लोगों...शंखनाद आदि शामिल हैं।

इस साल भी विजय चौक पर ही बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी मनायी गयी जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी शामिल हुईं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति भी उल्लेखनिय रही।

तीनों सेनाओं के बैंड ने इसमें अपनी शानदार प्रस्तुति दी।  

ओडिशा में मिलेगा दुर्लभ काले बाघों को देखने का मौका