Moumita Bhattacharya       Apr 20, 2023

स्टेशन से गुजरते समय क्यों नॉन स्टॉप ट्रेन की घट जाती है स्पीड?

ट्रेन से आपने कभी ना कभी जरूर सफर किया होगा। 

आपने जरूर गौर किया होगा कि किसी स्टेशन से जब कोई नॉन-स्टॉप ट्रेन गुजरती है तो उसकी स्पीड घट जाती है।

आज हम आपको इसके पीछे की दिलचस्प वजह बताते हैं।

नॉन स्टॉप ट्रेन जब भी किसी स्टेशन से गुजरती है तो उसे ट्रैक चेंज यानी लाइन बदलना पड़ता है।

ट्रैक चेंज करते समय ट्रेन की स्पीड को लोको पायलट को घटाना पड़ता है, नहीं तो दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।

फुल स्पीड से दौड़ रही ट्रेन 110, 120 और कभी-कभी 130 किमी की रफ्तार से भी होती है। लेकिन स्टेशन से गुजरते समय लोको पायलट ट्रेन की रफ्तार को धीमी कर देते हैं।

तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन अगर किसी नॉन-स्टॉप स्टेशन के ठीक बाद वाले स्टेशन पर रुकने वाली होती है, तो उसकी रफ्तार को धीरे-धीरे घटाना शुरू किया जाता है।

ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि आजकल हर ट्रेन में करीब 22-24 डिब्बे होते हैं। झटके से रुकने पर यात्रियों को चोट आ सकती है।