Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देश भर में कौन-कौन से रुट पर चलती है वंदे भारत एक्सप्रेस, क्या है किराया, यहां जाने डिटेल्स

देश भर में कौन-कौन से रुट पर चलती है वंदे भारत एक्सप्रेस, क्या है किराया, यहां जाने डिटेल्स

देश को 14वां और राजस्थान को पहला वंदे भारत एक्सप्रेस मिल चुका है। 15 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताहों के दौरान 75 वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की जाएगी, जो देश के हर एक कोने को एक-दूसरे से जोड़ेगी।

vande bharat

आइए बताते हैं देशभर में कौन-कौन से रुट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलती है

1. नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे खुलती है जो दोपहर 2 बजे वाराणसी (बनारस) पहुंचती है। वाराणसी से दोपहर 3 बजे खुलकर यह ट्रेन उसी दिन रात को 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।
समय - 8 घंटे
दूरी - 771 किमी
कब-कब चलती है - सोमवार और गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 5 दिन
स्टॉपेज - कानपुर और प्रयागराज (इलाहबाद)
किराया - एसी चेयरकार का किराया 1,805 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 3,355 रुपये

2. नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा

यह ट्रेन सुबह 6 बजे नई दिल्ली से खुलती है जो दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचती है। कटरा से यह ट्रेन दोपहर 3 बजे खुलकर रात को 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।
समय - 8 घंटे
दूरी - 755 किमी
कब-कब चलती है - मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन
स्टॉपेज - अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मु तवी
किराया - एसी चेयरकार का किराया 1,545 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2,805 रुपये

3. गांधीनगर-मुंबई

यह ट्रेन गांधीनगर से दोपहर 2.05 बजे खुलती है जो मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर रात 8.25 बजे पहुंचती है। मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन सुबह 6 बजे खुलती है जो गांधीनगर दोपहर 12.25 बजे पहुंचती है।
समय - 6 घंटा 20 मिनट
दूरी - 520 किमी

Vande Bharat

कब-कब चलती है - रविवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन
स्टॉपेज - अहमदाबाद जं., वरोदरा जं., सुरत, वापी, बोरीवली
किराया - एसी चेयरकार का किराया 1,402 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2,630 रुपये

4. दिल्ली-अंब अंदौरा

यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 5.50 बजे खुलती है जो अंब अंदौरा (हिमाचल प्रदेश) सुबह 11 बजे पहुंचती है। अंब अंदौरा से यह ट्रेन दोपहर 1 बजे खुलती है जो शाम 6.25 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।
समय - 5 घंटा 25 मिनट
दूरी - 415 किमी
कब-कब चलती है - शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन
स्टॉपेज - अंबाला, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब
किराया - एसी चेयरकार का किराया 1,240 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2,240 रुपये

5. चेन्नई-मैसूर

यह ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से सुबह 5.50 बजे खुलती है जो दोपहर 12.20 बजे मैसूर जं. पहुंचती है। मैसूर जं. से यह ट्रेन 1.05 बजे खुलती है जो शाम 7.30 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचती है।
समय - 6 घंटा 25 मिनट
दूरी - 497 किमी
कब-कब चलती है - बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन
स्टॉपेज - काटपाडी और बेंगलुरु
किराया - एसी चेयरकार का किराया 1,365 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2,485 रुपये

6. नागपुर-बिलासपुर

यह ट्रेन दोपहर 2.05 बजे नागपुर से खुलती है जो शाम 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचती है। बिलासपुर से यह ट्रेन सुबह 6.45 बजे खुलती है जो दोपहर 12.15 बजे नागपुर पहुंचती है।
समय - 5 घंटा 30 मिनट
दूरी - 412 किमी
कब-कब चलती है - शनिवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन
स्टॉपेज - रायपुर, दुर्ग, गोंदिया
किराया - एसी चेयरकार का किराया 1,155 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2,065 रुपये

7. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी

Vande Bharat Express

यह ट्रेन सुबह 5.55 बजे हावड़ा से खुलती है जो दोपहर 1.25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचती है। न्यू जलपाईगुड़ी से यह ट्रेन दोपहर 3.05 बजे खुलती है जो रात 10.35 बजे हावड़ा पहुंचती है।

समय - 7.5 घंटे
दूरी - 561 किमी
कब-कब चलती है - बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन
स्टॉपेज - बोलपुर (शांतिनिकेतन), मालदह टाउन, बारसोई
किराया - एसी चेयरकार का किराया 1,565 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2,825 रुपये

8. विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद

यह ट्रेन सिकंदराबाद से दोपहर 3 बजे खुलती है जो रात 11.30 बजे वाइजैग (विशाखापट्टनम) पहुंचती है। सुबह 5.45 बजे विशाखापट्टनम से खुलती है जो दोपहर 2.15 बजे सिकंदराबाद पहुंचती है।
समय - 8 घंटे 30 मिनट
दूरी - 699 किमी
कब-कब चलती है - रविवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन
स्टॉपेज - वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, राजमुंदरी
किराया - एसी चेयरकार का किराया 1,665 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 3,102 रुपये

9. मुंबई सोलापुर

यह ट्रेन मुंबई से शाम 4.05 बजे खुलती है जो रात 10.40 बजे सोलापुर पहुंचती है। सोलापुर से यह ट्रेन सुबह 6.05 बजे खुलती है जो दोपहर 12.35 बजे मुंबई पहुंचती है।
समय - 6 घंटे 35 मिनट
दूरी - 455 किमी
कब-कब चलती है - मुंबई से बुधवार और सोलापुर से गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन
स्टॉपेज - दादर, कल्याण, पुणे और कुर्दुवाड़ी
किराया - एसी चेयरकार का किराया 1,300 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2,365 रुपये

10. मुंबई-शिरडी

यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई से 6.15 बजे खुलती है जो साईनगर शिरडी में 12.10 बजे पहुंचती है। शिरडी से यह ट्रेन शाम 5.25 बजे खुलती है जो मुंबई रात 11.18 बजे पहुंचती है।
समय - 5 घंटे 25 मिनट
दूरी - 340 किमी
कब-कब चलती है - मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन
स्टॉपेज - दादर, ठाणे और नासिक रोड
किराया - एसी चेयरकार का किराया 1,130 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2,020 रुपये

11. रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन

यह ट्रेन सुबह 5.40 बजे रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) से खुलेगी जो दोपहर 1.10 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन (दिल्ली) पहुंचेगी। हजरत निजामुद्दीन से 2.40 बजे खुलने वाली ट्रेन 10.10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
समय - 7 घंटे 45 मिनट
दूरी - 708 किमी
कब-कब चलती है - शनिवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन
स्टॉपेज - वीर लक्ष्मीबाई, ग्वालियर और आगरा कैंट
किराया - एसी चेयरकार का किराया 1,735 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 3,185 रुपये

12. सिकंदराबाद-तिरुपति

सुबह 6 बजे सिकंदराबाद से खुलकर यह ट्रेन दोपहर 2.30 बजे तिरुपति पहुंचती है। दोपहर 3.15 बजे तिरुपति से खुलकर यह ट्रेन रात को 11.45 बजे सिकंदराबाद पहुंचती है।
समय - 8 घंटे 30 मिनट
दूरी - 661 किमी
कब-कब चलती है - मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन
स्टॉपेज - नलगोंडा, गुंटूर, ओंगोल और नेल्लोर
किराया - एसी चेयर का किराया 1,680 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 3,080 रुपये

13. चेन्नई-कोयंबटूर

यह ट्रेन कोयंबटूर से सुबह 6 बजे खुलती है जो दोपहर 12.10 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचती है। चेन्नई सेंट्रल से यह ट्रेन दोपहर 2.20 बजे खुलती है जो रात 8.30 बजे कोयंबटूर पहुंचती है।
समय - 5 घंटे 50 मिनट
दूरी - 495.28 किमी
कब-कब चलती है - बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन
स्टॉपेज - सालेम, एरोद, तिरुपुर
किराया - एसी चेयर का किराया 1,365 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2485 रुपये

14. दिल्ली कैंट-अजमेर

दिल्ली कैंट से यह ट्रेन शाम 6.40 बजे खुलेगी। अजमेर जं. से यह ट्रेन सुबह 6.20 बजे खुलेगी।
समय - 5 घंटे 15 मिनट
दूरी - 429 किमी
कब-कब चलती है - बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन
स्टॉपेज - जयपुर, अलवर, गुड़गांव
किराया - एसी चेयरकार का किराया 1,250 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2,270 रुपये

FAQs
वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियत क्या है?

वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इस ट्रेन को अधिकतम 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जाता है। इस ट्रेन का डिजाइन और ट्रेन को पूरी तरह से तैयार भारत में किया गया है। इसमें 80% भारत में उत्पादित यंत्र ही लगे हुए हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड क्या है?

वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है। लेकिन इसे आमतौर पर 80 किमी से 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जाता है।

वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत कब हुई थी?

देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 2019 में वाराणसी और नई दिल्ली के बीच हुई थी। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस कटरा और नई दिल्ली के बीच चली।

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस कहां चली थी?

देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत बनारस और नई दिल्ली के बीच हुई थी। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

भारत में कुल कितनी वंदे भारत एक्सप्रेस चलती हैं?

इस समय भारत में कुल 14 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। इसके अलावा और भी कई रुट पर इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन को चलाने की योजना है।

NativePlanet Travel

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+