किसी भी स्थान को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित करने से वह स्थान विश्व के मानचित्र पर चमक उठता है और वहां पर्यटन को बढ़ावा मिलता है।
4500 साल पूर्व धोलावीरा हड़प्पन या सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख शहर था, जो गुजरात के ग्रेट रन ऑफ कच्छ से घिरा हुआ है।
धोलावीरा में ही दुनिया का पहला जल संरक्षण प्रणाली और प्राचीन सिंधु लिपि में लिखी हुई साइनबोर्ड मिला था, जो हड़प्पन सभ्यता के बारे में काफी कुछ बताता है।
सैटेलाइट से मिली तस्वीरों में धोलावीरा में जल संरक्षण के लिए रिजर्वर और शहर की दिवारों से वर्षा जल संजयन प्रणाली साफ-साफ नजर आ रही है।