यदि आप वोखा में ईसाईयत के बीच देखना चाहते हैं, तो वोखा के वनखोसुंग जरूर जाइये, जो वोखा शहर से करीब 4 मिलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जगह वोखा शहर के उत्तरी भाग में एवं माउंट तिवी के बगल में स्थित एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थित है।
यहां आने पर आप क्योन बैप्टिस्ट एखुमखो सनरियत्सु (केबीईएस) के मिशन कंपाउंड को देखेंगे। अमेरिकी बैप्टिस्ट मिशन का पहला कार्यक्रम 1923 में यहीं पर हुआ था, जिसकी वजह से यह जगह वोखा के ईसाई लोगों के लिये महत्वपूर्ण है।
क्योन बैप्टिस्ट एखुमखो सनरियत्सु वानखोसुंग में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जैसे कई क्षेत्रों से जुड़े कार्यों को करवाता है और इस इलाके के लोगों के लिये कॉलेज खुलवाने का काम शुरू कर दिया है। पहाड़ की चोटि, घाटी और चारों तरफ हरियाली के साथ वानखोसुंग बेहतरीन नज़ारे प्रदान करता है। इस स्थान पर जाने से आपकी वहां के लोगों से मुलाकात होगी और आप जीवन, संस्कृति और मान्यताओं के बाने में ज्यादा जानकारी प्राप्त करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications