Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» यानम

यानम - जहां संस्कृतियां टकराती हैं

13

यानम एक ऐसा स्थान है, जो अपने इतिहास और संस्कृति से समृद्ध है। औपनिवेशिक काल दौरान यह फ्रांसीसियों के अंतर्गत था। पर आज यह, केन्द्र शासित प्रदेश “पॉन्डिचेरी” का एक जिला है। 1954 तक यह फ्रांसीसियों के अंतर्गत रहा। 30 कि.मी वर्ग में फैला यह अतः क्षेत्र, आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के निकट स्थित है।

औपनिवेशिक काल दौरान जब यानम में बाल विवाह गैर कानूनी नहीं थे, तेलुगु बोली बोलने वाले लोग इस स्थान को कल्याणपुरम के नाम से संबोधित करते थे।

यानम का इतिहास लग भग 300 साल पुराना है, जब यानम फ्रांसीसी उपनिवेश का हिस्सा बना, जिसे आज भी ज्यादातर लोग फ्रांसीसी यानम के नाम से जानते हैं।

यानम के आस पास के पर्यटक स्थल

सिवालयं, ग्रैड मस्जिद, कैथोलिक चर्च यानम के प्रमुख पर्यटक स्थल हैं।

यानम का मौसम

यानम का मौसम साल के अधिकांश महीनों में यानम का वातावरण काफी गर्म और नम रहता है। यहाँ का आर्द्रता दर 68% से लेकर 80% के बीच दर्ज किया गया है। गर्मियों में इस गर्म प्रदेश की सैर करने का निर्णय बिलकुल भी सही नहीं होगा।

दक्षिण पश्चिमी और उत्तर पूर्वीय मानसून के कारण यहाँ भारी वर्षा होती है। मानसून में आसमान बादलों से ढँका रहता है, और साल के बाकी महीनों में यहाँ का आकाश साफ और नीला बना रहता है।

यात्रा के साधन

राजमुंदरी और चेन्नई यानम के पास बसे दो शहर है, जहाँ से यानम काफी आसानी से पहुँचा जा सकता है। राजमार्ग से चेन्नई केवल 147 कि.मी की दूरी पर स्थित है। इन शहरों से राजमार्ग द्वारा यानम पहुँचना, एक सहज निर्णय होगा। यानम का अपना कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। दक्षिण गोदावरी जिले का मुख्याल्य काकीनाडा, यहाँ का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। काकीनाडा, यानम से 26 कि.मी दूर है। राजमार्ग द्वारा यानम से काकीनाडा का सफर केवल 1 घंटे का है।

 

यानम इसलिए है प्रसिद्ध

यानम मौसम

घूमने का सही मौसम यानम

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें यानम

  • सड़क मार्ग
    यानम के लिए पांडिचेरी से हर समय बसें उपलब्ध हैं। यहाँ चेन्नई और हैदराबाद से बसों द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    यानम का अपना कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। यानम से 26 कि.मी दूर पर स्थित काकीनाडा रेलवे स्टेशन यानम का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। यह आंध्र प्रदेश के दक्षिण गोदावरी जिले का मुख्याल्य भी है। इस रेलवे स्टेशन से गुजरती हर ट्रैन यहाँ रुकती है, जिसके कारण यहाँ पहुँचना काफी आसान है। काकीनाडा रेलवे स्टेशन से किसी बस या टैक्सी द्वारा यानम पहुँचा जा सकता है। यह यानम और काकीनाडा शहर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    आंध्र प्रदेश का राजमुंदरी हवाई अड्डा, यानम का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है, जो केवल 60 कि.मी की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा 150 कि.मी की दूरी पर स्थित चेन्नई, यानम के निकटतम शहर है। इन हवाई अड्डों पर अंतराष्ट्रिय और घरेलू उडानों की सेवा उपलब्ध है। यात्री किसी भी शहर से विमान यातायात द्वारा यानम पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Mar,Tue
Return On
20 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Mar,Tue
Check Out
20 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Mar,Tue
Return On
20 Mar,Wed