ग्रैंड मस्जिद का निर्माण 1848 में हुआ था। मस्जिद के निर्माण के लिेए फ्रांसीसी सरकार ने यह भूमि दान में दी थी। निर्माण से लेकर अब तक, यह मस्जिद कई बार पुनर्निर्मित और ध्वस्त किया गया। इस मस्जिद की पहली मरम्मत 1956 में की गई। 1978 में, इसे पूरी तरह ध्वस्त कर, यहाँ एक नई मस्जिद का निर्माण किया गया।
यह मस्जिद, जो आज पुनर्निर्मित होकर गैंड मस्जिद के रुप में खडी है, इसका अंतिम नवीनीकरण 1999 से लेकर 2000 के बीच हुआ था। फिलहाल इस मस्जिद में लग भग 200 लोग एक साथ नमाज पढ सकते हैं। इस मस्जिद में बकरी ईद, रमजान और मिल्द-उन-नबी जैसे त्योहार बहुत हर्षोल्लास से मानए जाते हैं।
इस मस्जिद में प्रार्थना करने आंध्र प्रदेश के तलवेरु, कोलंका और सुंकर्पल्लम नामक गाँवों से कई लोग आते हैं। यानम के इस सुंदर आकर्षक स्थान को देखना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications