घूमने के लिए उत्तम समय यवतमाल में साल के अधिकांश समय मौसम सूखा और गर्म होता है और वर्षा कम होती है। अक्टूबर से फ़रवरी के बीच का समय अर्थात मानसून के बाद का और ठंड का समय इस स्थान की सैर के लिए उपयुक्त है।
यवतमाल में गर्मियों के मौसम में बहुत गर्मी होती है। मार्च से मई के महीने के बीच का समय इस स्थान की यात्रा के लिए उपयुक्त नही है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस होता है। इस समय यहाँ गर्म हवाएं चलती हैं।
यवतमाल में मानसून के दौरान सीमित वर्षा होती है। यहाँ वर्षा का मौसम जून से सितंबर तक चार महीने तक होता है जिसमें जुलाई महीने में सबसे अधिक वर्षा होती है। यदि आपको बारिश पसंद है तो इस समय में आप यवतमाल की सैर कर सकते हैं।
दिसंबर से फरवरी के महीने तक यवतमाल में ठंड का मौसम होता है जब निम्नतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक होता है। दिन ठंडे होते हैं जब तापमान बीस डिग्री के आसपास होता है जबकि रातें और अधिक ठंडी होती हैं। इस समय ठंड में पहने जाने वाले कपड़े ले जाने की सलाह दी जाती है।