युमथांग अपने आप में एक खूबसूरत जगह है,लेकिन यहाँ कुछ और भी है जोकि इसको और अधिक सुंदर बनाता है। वह क्या हो सकता है? चमकदार और खूबसूरत राजकीय फूल, रोडेनड्रान(बुरांश)जो हर साल अप्रैल और मई के दौरान लकदक खिलता है। इसके अलावा, यहाँ शिंगबा रोडेनड्रान अभयारण्य भी है,जिसमें इन बुरांश फूलों की कम से कम 24 विभिन्न किस्में मौजूद हैं।
इस प्रकार, इन महीनों के दौरान घाटी के इन खूबसूरत व जीवंत कर देने वाले फूलों के खिलने के दौरान प्रकृति प्रेमियों के लिए यहां आने का सबसे अच्छा समय होता है।



Click it and Unblock the Notifications