Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» युसमर्ग

युसमर्ग – देखें एक लाजवाब ट्रेकिंग ट्रेक

6

युसमर्ग श्रीनगर से लगभग 50 किमी की दूरी पर बडगाम जिले में स्थित एक शहर है जो अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह स्थान समुद्र तल से 7500 फुट की ऊंचाई पर पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में स्थित है। प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श गंतव्य युसमर्ग पर्यटकों को घाटी के मनोरम दृश्य,  चोटियाँ  और घास के मैदान देखने का अवसर प्रदान करता है। पर्यटक यहाँ विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे ट्रेकिंग, स्कीइंग और घुड़सवारी में शामिल हो सकते हैं। गंतव्य से लगभग 4 किमी. की दूरी पर स्थित निलनाग यहाँ के ट्रेक्स का प्रारंभिक बिंदु है।

युसमर्ग के आस-पास के स्‍थान  निलनाग झील,  ताताकुती पर्वत, और संग - ए - सफेद  युसमर्ग के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थान है। अपने सुंदर नीले पानी के लिये जानी जाने वाली निलनाग झील पिकनिक के लिये उपयुक्त है। ताताकुती पर्वत समुद्र सतह से 15500 फुट की ऊँचाई पर है और युसमर्ग से यहाँ तक पैदल या घोड़े द्वारा पहुँचा जा सकता है। संग-ए-सफेद घास का एक अंडाकार आकार का मैदान है जो सैर सपाटे के लिए आदर्श है। इस रास्ते पर पर्यटक हैगिन और लिड्डीरमर के सुंदर घास के मैदान भी देख सकते हैं।

कैसे पहुंचें युसमर्ग

युसमर्ग  तक वायुमार्ग,  रेलवे और रोडवेज के माध्यम से आसानी से पहुँचा जा सकता है। युसमर्ग का निकटतम हवाई अड्डा श्रीनगर हवाई अड्डा है जो भारत के प्रमुख शहरों जैसे शिमला, चंडीगड़, मुंबई और दिल्ली से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसका निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली में स्थित है। युसमर्ग का निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू तवी रेलवे स्टेशन है। श्रीनगर से युसमर्ग के लिये सीधी तथा नियमित बसें उपलब्ध हैं।

युसमर्ग का मौसम

युसमर्ग क्षेत्र की जलवायु उप उष्णकटिबंधीय है। यहाँ हल्की गर्मी और तीव्र ठंड का अनुभव होता है जब थोड़ी बर्फबारी भी होती है। इस स्थान की सैर के लिये उत्तम समय गर्मियों के दौरान मई से अगस्त के बीच और ठंड के समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है।आकर्षण

कैसे पहुँचे

युसमर्ग तक परिवहन के सभी लोकप्रिय साधनों जैसे वायुमार्ग, रेलवे और रास्ते द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है।

युसमर्ग इसलिए है प्रसिद्ध

युसमर्ग मौसम

घूमने का सही मौसम युसमर्ग

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें युसमर्ग

  • सड़क मार्ग
    श्रीनगर से युसमर्ग के लिये बसें आसानी से उपलब्ध है जो लगभग 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पर्यटक दिल्ली, जम्मू, चंडीगढ़, लेह और पहलगाम से युसमर्ग जाने के लिये बस का उपयोग कर सकते हैं। जम्मू से श्रीनगर के लिए जम्मू और कश्मीर राज्य सड़क परिवहन निगम (जे एंड केएसआरटीसी) की बस सेवा उपलब्ध है जो काफी सस्ती और आरामदायक है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    युसमर्ग का निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू तवी रेलवे स्टेशन है जो जम्मू में स्थित है। यह प्रमुख शहरों जैसे बैंगलोर, दिल्ली और चेन्नई से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। पर्यटक रेलवे स्टेशन से टैक्सी या बस किराये पर ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    शेख- उल्-आलम हवाई अड्डा जिसे श्रीनगर हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाता है युसमर्ग का निकटतम हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और शिमला से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। युसमर्ग का निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली का इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह श्रीनगर से लगभग 876 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हवाई अड्डे से युसमर्ग के लिये बस या टैक्सी किराये पर ली जा सकती है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
07 Sep,Mon
Return On
08 Sep,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
07 Sep,Mon
Check Out
08 Sep,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
07 Sep,Mon
Return On
08 Sep,Tue