Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» अल्मोड़ा

अल्मोड़ा - जहां प्रकृति भी खुद पर इतराती है

20

सुयाल और कोसी नदी के बीच 5 किमी लंबी घोड़े की पीठ के आकर की पहाड़ी पर बसा अल्मोड़ा कुमाऊं क्षेत्र का बेहद चर्चित हिल स्टेशन है। हरे भरे सुंदर जंगलों से घिरा यह शहर समुद्र तल से 1651 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां चंद वंश और कत्यूरी वंश ने 15वीं और 16वीं शताब्दी में शासन किया था। अल्मोड़ा की पहाड़ियों से पर्यटक हिमालय की बर्फ से ढंकी चोटियों का विहंगम नजारा देख सकते हैं। इस जगह की कई ऐसी खासियत है, जिससे विश्व भर के पर्यटक इनकी ओर खिंचे चले आते हैं।

कसार देवी मंदिर, नंदा देवी मंदिर, चित्तई मंदिर और कटारमल सूर्य मंदिर यहां के कुछ प्रसिद्ध धार्मिक केंन्द्र हैं। कुमाऊं की वास्तुशिल्प शैली में बना नंदा देवी मंदिर एक प्राचीन तीर्थ स्थान है, जो चंद वंश की ईष्ट देवी को समिर्पत है। इसमें हर साल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां का कसार देवी मंदिर भी काफी प्रसिद्ध है, जो कि अल्मोड़ा से 5 किमी दूर है। ऐसा माना जाता है कि दूसरी शताब्दी में बने इस मंदिर में स्वामी विवेकानंद ने तपस्या की थी।

यहां के ब्राइट इंड कॉर्नर से पर्यटक सूर्यास्त और सूर्योदय के खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं सिमतोला और मरतोला पिकनिक मनाने के लिए एक आदर्श जगह है। अल्मोड़ा शहर से 3 किमी की दूरी पर स्थित हिरन पार्क की ओर भी पर्यटक खूब आकर्षित होते हैं।

यह पार्क हिरन, तेंदुआ और हिमालय के काले भालुओं के लिए घर के समान है। अन्य पर्यटन स्थलों में यहां गोबिंद बल्लभ पंत संग्राहलय और बिनसर वन्यजीव अभयारण्य भी काफी लोकिप्रय है। पर्यटकों के बीच माउंटेन बाइकिंग और ट्रेकिंग भी यहां चर्चा के केंद्र में रहता है।

हवाई, रेल और सड़क मार्ग से अल्मोड़ा आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पंतनगर है, जबकि सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। गर्मियों में अल्मोड़ा घूमना सबसे अच्छा माना जाता है, क्यूंकि इस दौरान यहां का मौसम बहुत ही खुशगवार रहता है।

अल्मोड़ा इसलिए है प्रसिद्ध

अल्मोड़ा मौसम

घूमने का सही मौसम अल्मोड़ा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें अल्मोड़ा

  • सड़क मार्ग
    दिल्ली से अल्मोड़ा 200 किमी है और इसके लिए कई लग्जरी बसें उपलब्ध हैं। इसके अलावा आसपास के शहरों से भी अल्मोड़ा के लिए कई राज्य परिवहन की बसें चलती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    अल्मोड़ा का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है जो की यहां से 91 किमी दूर है। काठगोदाम देश के कई प्रमुख शहरों से सीधे जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    शहर से 125 किमी दूर स्थित पंतनगर एयरपोर्ट यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है। यह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों से जुड़ा हुआ है। अल्मोड़ा पहुंचने के लिए पर्यटक पंतनगर से टैक्सी ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
23 Mar,Mon
Return On
24 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
23 Mar,Mon
Check Out
24 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
23 Mar,Mon
Return On
24 Mar,Tue