कदम डैम को ‘कदम परियोजना’ के नाम से भी जाना जाता है जिसे कद्दम नदी पर बनाया गया है। यह गोदावरी नदी की एक सहायक नदी है। यह डैम आदिलाबाद जिले में स्थित है। यह डैम आदिलाबाद शहर के बहुत नज़दीक है और गोदावरी उत्तरी नहर परियोजना (गोदावरी नार्थ कैनाल प्रोजेक्ट) के नाम से प्रसिद्ध है।
इस डैम का निर्माण 1949 में प्रारंभ होकर 1965 में पूर्ण हुआ। इस डैम का निर्माण, आदिलाबाद जिले की 25000 हेक्टेयर ज़मीन की सिंचाई के लिए, पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था।
आज यह डैम आदिलाबाद के मुख्य पर्यटक स्थलों में से एक है। यह डैम गोदावरी और कृष्णा नदियों के संगम पर बनाया गया है। यह एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है क्योंकि ये जगह प्रकृति की गोद में स्थित है जहाँ पर्यटक हरे भरे पेड़, अच्छी तरह से संवारे गए लॉन और ताज़ी हवा का आनंद उठा सकते हैं। एक मीटर गेज ट्रेन, जो सिकंदराबाद और मनमाड़ के बीच चलती है, इस ट्रेन से भी आप डैम तक पहुँच सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications