सदरमट्ठ एनीकट को आंध्र प्रदेश का सबसे पुराना एनीकट है। ऐसा माना जाता है कि इस एनीकट का निर्माण वर्ष 1891-92 में किया गया था। इस सबसे पुराने एनीकट का निर्माण गोदावरी नदी पर, आदिलाबाद जिले में स्थित कद्दम और खानपुर मंडलों की फसलों को सींचने के लिए, किया गया था।
सदरमट्ठ एनीकट डैम, श्रीरामसागर जलाशय से लगभग 50 किमी की दूरी पर स्थित है। हालांकि इस एनीकट को श्रीरामसागर से जोड़ने की योजनायें भी चल रही हैं। ऐसा करने पर आंध्र प्रदेश के कई किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो जाएगा।
अपने प्राकृतिक वातावरण के कारण यह एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। यह डैम हरे भरे घास के मैदानों और चमकते स्वच्छ पानी के बीच में स्थित है। कई स्थानीय लोग और पर्यटक यहाँ घंटों बिताना पसंद करते हैं क्योंकि यह जगह बहुत शांतिपूर्ण है।



Click it and Unblock the Notifications