सेंट जोसेफ़ कैथेड्रल एक विश्व प्रसिद्ध चर्च है जो आदिलाबाद में स्थित है। यह चर्च संपूर्ण आंध्रप्रदेश में सबसे उत्तम मानी जाती है। सेंट जोसेफ़ चर्च एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है और सभी धर्मों के लोग यहाँ आते हैं, खासकर रविवार की सामूहिक प्रार्थना (मास) के दौरान।
चर्च के अंदर का वातावरण बहुत ही शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक है और आप यहाँ स्वयं को भगवान् के साथ एकरूप होता हुआ पाएंगे। बहुत से लोगों को अपनी समस्या के समाधान में परमात्मा की सहायता का अनुभव हुआ है, जब वे यहाँ प्रार्थना करने के लिए आये। चर्च के बाहर हरे भरे बगीचे हैं जो यहाँ के वातावरण को और भी खूबसूरत बनाते हैं।
आपको बगीचों में बहुत से लोग ध्यानावस्था में या बाइबल पढ़ते हुए दिख जायेंगे। चर्च में व्याप्त शांतिपूर्ण वातावरण के कारण कई पर्यटक, अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, कुछ समय इस चर्च में बिताना पसंद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications