कीठम झील सिकंदरा से 12 किमी और आगरा से 20 किमी दूर नेशनल हाइवे-2 पर स्थित है। यह सुरम्य झील शांत वातावरण के बीच है और पिकनिक मनाने का एक बेहतरीन विकल्प मुहैया कराता है। साथ ही शहरी जीवन की भाग-दौड़ के बीच यहां आराम के कुछ पल बिताए जा सकते हैं। करीब 7.13 स्क्वायर किमी के जलग्रहण क्षेत्र में पानी के जमा होने से बने पंचभूज आकार के कीठम झील में ढेर सारी पानी की पक्षियां हैं। साथ मछलियों की विशाल श्रृंखला से इसके सौंदर्य में और भी वृद्धि हो जाती है।
सुर सरोवर पक्षी अभयारण्य
कीठम झील के पास बना सुरम्य सुर सरोवर पक्षी अभयारण्य में स्थानीय व प्रवासी पक्षियों की 100 से ज्यादा प्रजातियां हैं। साथ ही 12 प्रजाति के स्तनपायी और 18 प्रजाति के सरीसृप का भी यह ठिकाना है। स्पूनबिल, साइबेरियन सारस, सरने सारस, ब्राहमनी बत्तख, बार-हेडेड गीसे और गाडवॉल्स व शोवेलर्स यहां पाई जानी वाली पक्षियों की कुछ प्रमुख प्रजातियां है। इस अभयारण्य तक कीठम रेलवे स्टेशन से आसानी से पहुंचा जा सकता है। उत्तरप्रदेश वन विभाग ने 27 मार्च 1991 को इस पूरे क्षेत्र को राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य का नाम दिया।



Click it and Unblock the Notifications