सांइस सिटी, गुजरात सरकार का एक प्रोजेक्ट है जिसे आम जनता के बीच प्रशंसा और विज्ञान की बेहतर समझ पैदा करने के लिए स्थापित किया गया है। यह कुल 107 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह स्थल, सरखेज गांधीनगर के पास में ही स्थित है। यहां कई प्रकार की प्रदशर्नी भी लगाई जाती है, कई वर्चुअल रिएलिटी कार्नर और सीधा प्रसारण भी दिखाया जाता है ताकि जनता को इसके बारे में अच्छे से पता चल सकें। 3D मैक्स थियेटर, म्यूजिकल डासिंग फाउंटेन, एनर्जी पार्क यहां के प्रमुख आकर्षण है जो पर्यटकों को आसानी से आकर्षित कर लेते है।



Click it and Unblock the Notifications