सुंदरवन मूल रूप से एक प्रोजेक्ट है जो पर्यावरण शिक्षा के केंद्र, अहमदाबाद के रूप में लागू किया गया था। यह एक छोटा सा चिडियाघर है जो बच्चों और युवाओं के बीच, पशुओं के बारे में जागरूकता फैलाता है। यहां कई प्रकार के जागरूकता और पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम समय - समय पर आयोजित किए जाते है जिससे लोगों के मध्य वातावरण और पशुओं को लेकर जागरूकता फैलती है।
यह वन, बेंत के वृक्षों और बरगद के वृक्षों से घिरा हुआ है, यह एक ऐसा स्थान है जहां जानवर, आजद तरीके से रहते है, फिर चाहें वह कितने भी खतरनाक क्यों न माने जाते हो, उनकी पूरी तरीके से देखभाल की जाती है और लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाता है। यहां तक कि रविवार को शो के दौरान खतरनाक सांपों को भी पिंजरे से निकाल लिया जाता है।
यहां पर कई प्रकार के सांप जैसे - रसेल वाइपर, रेड सैंड वोआ और भारतीय कोबरा भी आसानी से देखे जा सकते है। कभी - कभी यहां के क्षेत्र में सांपों की छोड़ी हुई खाल भी पड़ी मिल जाती है। इस क्षेत्र में अन्य जानवर जैसे - कछुआ, मार्श घडियाल, साही, पानी से भरा छोटा सा एक्वेरियम, और एक चिडियां सेक्शन भी पाया जाता है जिसमें मोर, तीतर और कौआ जैसे कई पक्षी देखे जा सकते है।



Click it and Unblock the Notifications