गौड़ा मंदिर एक 12 वीं सदी का मंदिर है जो देवी भगवती को समर्पित है और इस मंदिर को ऐहोल के सबसे प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक गिना जाता है। य ह मंदिर कल्याण चालुक्य वास्तुकला में बना हुआ है और इस मंदिर की बाहरी दीवार में 16 खंभे बने हुए है जो एक ऊंचे स्थान पर स्थित है। इस मंदिर की दीवारों के बीच एक पत्थर का स्लैब भी स्थित है। यह मंदिर, जैन मंदिर के उत्तरी ओर स्थित है जो लाद खान मंदिर की भांति ही बनाया गया है।



Click it and Unblock the Notifications