थ्री डॉट्स स्कूल परिसर में स्थित चाचा नेहरू ज्ञान पुष्प संग्रहालय एक सुव्यवस्थित संग्रहालय है।1982 में स्थापित यह संग्रहालय अपने विस्तृत जैविक, भौगोलिक और ऐतिहासिक प्रदर्शन हेतु प्रसिद्ध है। संग्रहालय युवा बच्चों के लिए देखने और जानने के लिए सभी महत्वपूर्ण प्रदर्शनों – यथा विविध चट्टानों, खनिजों, जवाहरात, टिकटों, सिक्कों से सुसज्जित है।
चित्रों और आधुनिक विज्ञान उपकरणों के विस्तृत वर्गीकरण से युक्त होने के कारण यह देश के सर्वश्रेष्ठ आधुनिक संग्रहालयों में से एक है। हालांकि यहां मुख्य आगंतुक स्थानीय स्कूलों के छात्र रहे हैं, लेकिन पर्यटक भी यहां आने में रुचि रखते हैं।संग्रहालय का उद्देश्य बच्चों को बेहतर रूप से विज्ञान, पृथ्वी और अंतरिक्ष से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की इंटरैक्टिव और जानकारीपूर्ण तरीके से समझ प्रदान करने के लिए किया गया था।



Click it and Unblock the Notifications