इलाहाबाद हाई कोर्ट भारत का पहला हाई कोर्ट है। इसके न्यायिक क्षेत्र के अंतर्गत पूरा उत्तरप्रदेश आता है। ब्रिटिश शासनकाल में इसकी स्थापना आगरा में की गई थी। बाद में प्रशासनिक कारणों से इसे इलाहाबाद स्थानांतरित कर दिया गया। इलाहाबाद हाई कोर्ट का वर्तमान भवन 1950 में बनाया गया था। यह कोर्ट काफी विशाल है और इसकी बनावट में भारतीय व ब्रिटिश वास्तुकला की झलक मिलती है। हाई कोर्ट के सामने सुंदर लॉन व मैदान ब्रिटिश राज के साक्षी हैं और इससे इस विशाल परिसर की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications