1902 में इविंग किश्चियन कॉलेज की स्थापना अमेरिकन प्रेस्बिटिरीअन मिशन द्वारा की गई थी। यह भारत के पुराने कॉलेजों में से एक है और शुरुआत में इसे एक हाई स्कूल का दर्जा प्राप्ता था। संगम के पास स्थित इस कॉलेज का कैंपस 42 एकड़ के हरे भरे क्षेत्र में फैला हुआ है। नेशनल एकेडमिक एक्रीडेशन कॉउंसिल द्वारा इस कॉलेज को बी++ रेटिंग दी गई है और पिछले कुछ सालों में इस कॉलेज ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खासी ख्याति अजिर्त की है।



Click it and Unblock the Notifications