इलाहाबाद विश्वविद्यालय भारत के पुराने अंग्रेजी भाषा के विश्वविद्यालयों में से एक है। ब्रिटिश शासनकाल में उत्तरी प्रांत के गवर्नर सर विलियम म्योर को एक केन्द्रीय शिक्षण संस्थान बनाने का विचार आया। इसके लिए उन्होंने पहले म्योर कॉलेज की स्थापना की। बाद में यही कॉलजे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हुआ।
शुरुआत में यह विश्वविद्यालय कोलकाता विश्वविद्यालय के अंतर्गत कार्य करता था। हालांकि 1887 में यह एक स्वतंत्र विश्वविद्यालय बनने के साथ ही भारत का चौथा आधुनिक विश्वविद्यालय भी बन गया। इस विश्वविद्यालय का निर्माण प्रसिद्ध ब्रिटिश वास्तुविद विलियम इमरसन के द्वारा किया गया था, जिन्होंने कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल की भी डिजाइज तैयार की थी।