ललीता देवी मंदिर इलाहाबाद में स्थित दो शक्तिपीठ में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार जब सती की ऊंगली यमुना के पास गिर गई थी तब भगवती ललीता देवी प्रकट हुई थी। समय के साथ-साथ इस मंदिर का कई बार नवीनीकरण किया गया है। पिछली बार 1987 में इस मंदिर का नवीनीकरण किया गया था। 103 फीट ऊंचे इस मंदिर का प्रवेश द्वार 41 फीट ऊंचा है। यूं तो यहां पूरे साल के दौरान पर्यटक आते हैं, पर नवरात्रि के समय यह भीड़ कई गुणा बढ़ जाती है। इस समय देवी के सभी नौ रूपों को अलग-अलग तरह से सजाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications