चैती मंदिर के नाम से प्रसिद्ध चित्तई मंदिर अल्मोड़ा से 6 किमी दूर है। यह मंदिर कुमाऊं क्षेत्र के पौराणकि भगवान और शिव के अवतार गोलू देवता को समिर्पत है। ऐसी मान्यता है की इस मंदिर का निर्माण चंद वंश के एक सेनापति ने 12वीं शताब्दी में करवाया था।
पहाड़ी पर बसा यह मंदिर चीड़ और मिमोसा के घने जंगलों से घिरा हुआ है। हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। जिन लोगों को अदालत से न्याय नहीं मिलता है, वो अपने अदालती दस्तावेज को इस मंदिर की दीवार पर चिपका कर भगवान से न्याय की गुहार लगते हैं। जिनकी मनोकामना पूरी हो जाती है वे यहां बकरे की बलि चढ़ाते हैं। चित्तई मंदिर तक पहुंचने के लिए पर्यटक बस या टैक्सी का सहारा ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications