माल रोड पर स्थित गोविन्द बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय भी भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पुरातत्व से सम्बंधित सामिग्रयों का विशाल संकलन है। इस संग्रहालय में कत्यूरी और चंद वंश से सम्बंधित लेख भी देखे जा सकते हैं। इसके अलावा पर्यटक इस संग्रहालय में पीपल के पत्तों पर की गई प्राचीन चित्रकारी और कुमाऊं की प्राचीनकालीन वस्तुएं भी देख सकते हैं। सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे के बीच यहां का भ्रमण किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications