अम्बाजी के लिये निकटतम हवाईअड्डा अहमदाबाद का सरदार वल्लभभाई पटेल अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा है जो कि अम्बाजी से 180 किमी की दूरी पर है। हवाईअड्डे के लिये टैक्सी का किराया लगभग 2500 रूपये होता है। यह हवाईअड्डा भारत के सभी प्रमुख शहरों के साथ-साथ कुछ अन्तर्राष्ट्रीय शहरों से भी जुड़ा हुआ है।