अम्बाजी का मौसम साल भर सुहावना रहता है।
यहाँ पर गर्मियाँ मार्च से जून के बीच पड़ती है। यहाँ का तापमान दिन के समय 42 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है और रातें हल्की गर्म होती हैं। गर्मियों के दौरान पर्यटक अम्बाजी आने से बचते हैं।
जुलाई से सितम्बर के बीच अम्बाजी में मध्यम दर्जे की बारिश होती है जिससे मौसम नमी भरा और चिपचिपा हो जाता है। ओस की बूँदों की सुन्दरता का अनुभव मॉनसून के दौरान किया जा सकता है।
यहाँ का सर्वोतत्म मौसम सर्दियाँ होती हैं क्योंकि उच्चतम तापमान कभी भी 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं जाता और न्यूनतम तापमान हमेशा 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहता है। कभी-कभ कोहरा भी दिख सकता है।