Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» अरितार

अरितार -  जहां मिलती है मन को शांति

12

कुदरती खूबसूरती और समृद्ध इतिहास को अपने आप में समेटे पूर्वी सिक्किम का हिस्सा है अरितार। लुभावनी झील, घने जंगल, खूबसूरत पहाड़ियां और चावल के खेत यहां आने वाले सैलानियों को स्वर्ण में होने का आभास कराते हैं। प्रकृति की गोद में बसे अरितार में सुबह का नजारा लोगों को अचरज में डाल देने वाला होता है।

भूगोल

सिक्किम के रोंगली तहसील में पड़ने वाला अरितार हिमालय के किनारे पर बसा है। गंगटोक से पाकयोंग या रंगपो होते हुए यहां पहुंचने के लिए चार घंटे ड्राइव करनी पड़ती है। अरितार सिक्किम से काफी कटा हुआ है और इसकी सीमा कंचनजंघा पहाड़ से लगती है।

इतिहास की एक झलक

1904 में भारत-तिब्बत व्यापार समझौते से अरितार को प्रसिद्धि मिली। सिक्किम में जब नई सड़क का निर्माण किया जाने लगा तो तिब्बतियों के मन में शंका पैदा हुई और इससे युद्ध छिड़ गया। तिब्बतियों ने सिक्कीम में जेलेपला पास के निकट लिंगटू पर कब्जा कर लिया।

इसके बाद लार्ड यंगहस्बैंड के नेतृत्व में तिब्बतियों से एक संधि की गई। इसका उद्देश्य तिब्बत में ब्रिटिश के व्यापारिक हितों की रक्षा करना था। व्यापार का मार्ग नथुला पास, रेनॉक, अरितार और जालक होते हुए दाजिर्लिंग स्थित कालिमपोंग और पेडोंग से होकर जाता था।

अरितार की संस्कृति और परंपरा

अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में अरितार में हर साल लंपोखरी टूरिज्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। एडवेंचर को पंसद करने वाले लोग इस फेस्टिवल की ओर खूब आकर्षित होते हैं। यहां बोटिंग, घुड़सवारी, परंपरागत तीरंदाजी प्रतियोगिता और पहाड़ियों पर छोटे ट्रेकिंग का आनंद लिया जा सकता है।

इतना ही नहीं, एडवेंचर के लिए यहां रॉक क्लाइबिंग और पैराग्लाइडिंग का भी खूब क्रेज है। अरितार की जातीय संस्कृति और भोजन ने इसे विश्व भर के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बना दिया है। फेस्टिवल के दौरान यहां स्थानीय स्वादिष्ट भोजन के अलावा आग पर पके मांस और स्थानीय शराब पर्यटकों को परोसा जाता है।

अरितार और उसके आसपास  के पर्यटन स्थल

अरितार में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जहां बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। इसमें लंपोखरी झील (इसे अरितार झील या घाटी-सो के नाम से भी जाना जाता है), अरितार गुंपा, मंगखिम और लव दारा प्रमुख हैं।

अगर आप प्रकृति और एडवेंचर को पसंद करते हैं तो अरितार घूमना कभी खलेगा नहीं। फिर चाहे तो आप पहाड़ियों पर ट्रेकिंग करें या नौकायन करें। यहां घूमने के दौरान आप सुंदर जंगल, लंबे-लंबे वृक्ष और विशाल पहाड़ियों का आनंद ले सकते हैं।

अरितार का मौसम

पूरे साल के दौरान यहां का मौसम आरामदायक बना रहता है।

कैसे पहुंचे अरितार

हवाई, रेल और सड़क मार्ग से अरितार पहुंचा जा सकता है।

 

अरितार इसलिए है प्रसिद्ध

अरितार मौसम

घूमने का सही मौसम अरितार

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें अरितार

  • सड़क मार्ग
    सिक्किम के अन्य शहरों से अरितार जाने का सबसे अच्छा जरिया टैक्सी है। सिर्फ तीन घंटे ड्राइव करके गंगटोक से अरितार पहुंचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    अरितार में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। सिलीगुरी यहां का सबसे नजदीकी रेलहेड है। सिलीगुरी चेन्नई, त्रिवेन्द्रम, सिकंदराबाद, कोचीन और गुहाटी जैसे शहरों से सीधे जुड़ा हुआ है। न्यू जलपाइगुरी जंक्शन अरितार का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    अरितार का सबसे नजदीकी एयरपोट सिलीगुरी एयरपोर्ट है। यह मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों से अच्छे से जुड़ा हुआ है। बैंकॉक और पारो से सिलीगुरी एयरपोर्ट के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की भी सुविधा है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
30 Mar,Mon
Check Out
31 Mar,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
30 Mar,Mon
Return On
31 Mar,Tue